
पाकुड़ की पहाड़िया महिलाओं के पारंपरिक नृत्य-गीत से हुआ शुभारंभ, 4 राज्यों से 150 प्रतिनिधि जुटे
रांची: सर्व सेवा समिति संस्था 4S इंडिया, टाटा ट्रस्ट, गैमन कॉमन ग्राउंड और FES के संयुक्त तत्वावधान में PVTG पहाड़िया समुदाय के समग्र विकास पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ सोमवार को होटल बीएनआर चाणक्या में हुअा। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सर्व सेवा समिति 4S इंडिया के निदेशक मिहिर सहाना और निदेशक मिहिर सहाना ने कहा कि सरकार और विभिन्न संस्थाएं पहाड़िया समुदाय के विकास के लिए दशकों से काम कर रही हैं। आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका पर कई योजनाएं भी चल रही हैं, लेकिन आज भी पहाड़िया समुदाय के जीवन में अपेक्षित बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।
सहाना ने कहा”जब तक समुदाय खुद अपनी योजना और नेतृत्व नहीं करेगा, तब तक विकास सतत नहीं हो सकता। इसीलिए इस मंथन का मकसद PVTG को नीति-निर्माण की टेबल पर लाना है।”_इस राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित 4 राज्यों की 20 से अधिक संस्थाओं और पहाड़िया समुदाय के कुल 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें समुदाय के युवा, महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियां, पंचायत प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि इस सम्मेलन से निकले सुझावों और सिफारिशों को एक दस्तावेज के रूप में सरकार और संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा, ताकि नीतियों में जमीनी बदलाव लाया जा सके। सम्मेलन में मौजूद पहाड़िया समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि पहली बार उन्हें अपने मुद्दे रखने के लिए इतना बड़ा मंच मिला है। उन्हें उम्मीद है कि इस मंथन से उनके जीवन में वास्तविक बदलाव आएगा।

