उत्तर कोरिया के सुपर फिट किम जोंग के बदले रूप से हैरान है दुनिया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक सुपर फिट किम जोंग उन ने अपने बदले कलेवर से पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

इससे पहले अब तक किम जोंग बेडौल शरीर के कारण उपहास उड़ाया जाता था।

उत्त र कोरिया की सत्ता रूढ़ वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमिटी के बैठक की ताजा तस्वीार में किम जोंग उन इतने दुबले नजर आ रहे हैं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया।

इससे पहले किम जोंग अपने वजन को घटा चुके हैं जिसको लेकर दुनियाभर में अटकलों का बाजार गरम हो गया है।

उत्तर कोरिया की एजेंसी के अनुसार जीवन के 37 बसंत देख चुके किम जोंग उन का वजन अक्सर घटता-बढ़ता रहता है। इस महीने चाचा की मौत की बाद पहली बार तानाशाह किम दुनिया के सामने आया है।

वहीं उत्तर कोरिया ने देश के नेता किम जोंग उन के सेना के सर्वोच्च कमांडर बनने की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार को अपने 12 लाख सैनिकों से शीर्ष नेता की ताकत बनने और जान देकर भी उनकी रक्षा करने का आह्वान किया।

यह वर्षगांठ ऐसे समय पर मनाया जा रहा है जब उत्तर कोरिया कई दिनों के लिए राजनीतिक सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है जिसमें अधिकारी इस बात पर चर्चा करेंगे कि महामारी और अमेरिका के साथ कूटनीतिक बातचीत लंबित होने की वजह से पैदा हुई कठिनाइयों से कैसे निपटा जाए।

जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया के सैन्य कमांडर और सैनिकों को किम की रक्षा करने के लिए एक अभेद्य किले और बुलेटप्रूफ दीवार की भांति बन जाना चाहिए।

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि किम अपने 10 साल के शासन में कोविड-19 महामारी और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों और अपने कुप्रबंधन की वजह से सबसे मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं।

Share This Article