रघुवर दास ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास (Raghuvar Das) ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने भाजपा संसदीय दल (BJP Parliamentary Party) की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी सदस्यों को धन्यवाद।

पूरे देश के लिए है गौरव का विषय

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी को देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है। एक संथाल आदिवासी महिला को पहले मोदी ने राज्यपाल बनाया और अब राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है।

यह आदि संस्कृति को संरक्षित करने वाले जनजातीय समाज सहित पूरे झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

मैं विपक्ष के सभी दलों से आग्रह करता हूं कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को समर्थन प्रदान कर सर्वसम्मति से राष्ट्रपति का चयन करें।

Share This Article