मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की पहली चुनावी रैली 30 को, शाजापुर जिले के…

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने बताया कि राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: AICC के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 30 सितंबर को मध्य प्रदेश में पहली सार्वजनिक रैली (Public Rally) को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) ने बताया कि राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

MPCC महासचिव राजीव सिंह ने कहा, “राहुल गांधी मध्य प्रदेश के कालापीपल में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। 2018 में, मध्य प्रदेश के लोगों ने उन्हें पूरा समर्थन दिया था और कांग्रेस ने 15 साल बाद सरकार बनाई थी।”

राजीव सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कुछ और सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे और चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तारीखें और स्थान तय किए जाएंगे।

तीन विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली

2018 में कालापीपल सहित शाजापुर जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली।

महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अनौपचारिक रूप से मध्य प्रदेश में पार्टी के अभियान का नेतृत्व कर रही हैं और उन्होंने जुलाई में जबलपुर से चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

प्रियंका गांधी अब तक MP में तीन सार्वजनिक रैलियों को संबोधित कर चुकी हैं। वहीं, AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अब तक सागर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर चुके हैं।

Share This Article