
रांची: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव मंगलवार को ईडी कार्यालय पहुंचे। ED की ओर से जारी किए गए दूसरे समन के बाद वह तय समय पर जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। रामेश्वर उरांव के ईडी कार्यालय पहुंचने के बाद इस पूरे मामले पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में नजर बनी हुई है। जांच से जुड़े घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इससे पहले सोमवार को ईडी ने रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच एजेंसी ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान वित्तीय लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों को लेकर कई सवाल पूछे गए।

