घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नगद की चोरी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh News: रामगढ़ (Ramgarh ) जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर और नगदी उड़ा लिए। इस मामले में गुरुवार को घर के मालिक देवराज तिवारी ने प्राथमिक (FIR) दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि चितरपुर से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनका पूरा परिवार एक दिन के लिए बाहर गया हुआ था। जब वह गुरुवार को लौटे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर अलमीरा व अन्य सामान बिखरा पड़ा है।

चोरों ने उनके घर में रखे नगदी रुपए और जेवर वह अन्य सामग्री चोरी कर ली। सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना (Rajrappa Police Station) प्रभारी नवीन पांडे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी छानबीन की।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों में दहशत पैदा कर दिया है।

Share This Article