रामगढ़ : नदी में डूब कर हुई वृद्ध की मौत, शव की हुई पहचान

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रामगढ़: रामगढ़ शहर की दामोदर नदी में शनिवार की सुबह मिली लाश की पहचान पुलिस ने कर ली है।

मृतक का नाम मुरली प्रसाद (60) है। थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि मुरली प्रसाद शहर के गोरियारी बाग मोहल्ले के निवासी थे।

वे पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता थे। उनके परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

मृतक के पुत्र शंकर अग्रवाल ने बताया कि सभी लोगों ने पिछले 3 दिनों से तलाश रहे थे।

अचानक 25 नवंबर की शाम घर से निकल गए थे। लोगों ने उनके गुमशुदगी की सूचना रामगढ़ थाने में भी दर्ज कराई थी।

Share This Article