Homeझारखंडरांची के पूर्व MP और दिग्गज बीजेपी नेता रामटहल चौधरी ने थामा...

रांची के पूर्व MP और दिग्गज बीजेपी नेता रामटहल चौधरी ने थामा कांग्रेस का दामन…

Published on

spot_img

Ramtahal Chaudhary Joined Congress: गुरुवार को नई दिल्ली स्थित Congress मुख्यालय में रांची के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता राम टहल चौधरी (Ramtahal Chaudhary) ने Congress का दामन थाम लिया।

उन्हें झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के साथ साथ पवन खेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सदस्यता दिलाई। ऐसा बताया जा रहा है कि रामटहल रांची से टिकट चाह रहे हैं।

वहीं, BJP के दूसरे दिग्गज नेता और गिरिडीह से सांसद रहे रविंद्र पांडेय की भी Congress जॉइन करने की संभावना है। बताया जा रहा है कि रवींद्र पांडेय धनबाद से टिकट की जुगत में हैं।

पांच बार रह चुके हैं रांची के सांसद

बता दें कि अविभाजीत बिहार में साल 1988 में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके रामटहल चौधरी ने रांची से लोकसभा का पांच बार प्रतिनिधित्व किया है।

पहली बार साल 1991 में 10वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 1991 से 2004 और फिर साल 2014 से 2019 तक रांची लोकसभा सीट से BJP के सांसद रहे।

साल 2019 में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दी थी। उनकी जगह पार्टी ने संजय सेठ पर भरोसा जताया था।

इसके बाद रामटहल चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन वे हार गए।

गिरिडीह से पांच बार सांसद रह चुके हैं रवींद्र पांडेय

1996 में कांग्रेस के वरीय नेता कृष्ण मुरारी पांडेय के बेटे रवींद्र कुमार पांडेय भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़े और सारे समीकरणों को ध्वस्त करते हुए इस सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

उन्होंने जनता दल के सबा अहमद को हराया। दूसरी बार 1998 के मध्यावधि चुनाव में रवींद्र पांडेय BJP के टिकट पर चुनाव लड़े और दुबारा जीत दर्ज की।

इस बार उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह को हराया। तीसरी बार 1999 के मध्यावधि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में रवींद्र पांडेय ने चुनाव लड़ा और तीन बार जीत दर्ज की।

2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रवींद्र पांडेय ने 94,738 वोट से जीत दर्ज कर एक इतिहास बना डाला। वहीं 2014 में भी जीत दर्ज कर वे गिरिडीह के पांच बार के इकलौते सांसद बन गए।

spot_img

Latest articles

मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को भारत बंद, मेन रोड पर ट्रेड यूनियनों का मशाल जुलूस

Ranchi News: केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को...

रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दो श्रावणी स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी, 10 जुलाई से शुरू होगा परिचालन

Ranchi News: रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं के...

झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले

Jharkhand Cabinet Cabinet: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के...

संजय भगत हत्याकांड 24 घंटे में सुलझा, एक महिला सहित 6 गिरफ्तार

Lohardaga News: लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में अरकोसा पत्थर खदान में भकसो हर्रा...

खबरें और भी हैं...