रांची में कोहरे की वजह से 10 उड़ानों को किया गया रिशिड्यूल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश की वजह से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। रांची लगातार दूसरे दिन भी कोहरे की चादर में लिपटी रही।

खराब मौसम के चलते रांजी के हवाई अड्डे पर 10 उड़ानों को रिशिड्यूल किया गया।

रविवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी है। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। रांची के उच्चतम तापमान में 24 घंटे में सीधा सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

इस दौरान रांची में 3.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी से आ रही गर्म हवा बादल के ऊपर थी और ठंडी हवा बादल के नीचे थी, जिसके कारण रांची समेत झारखंड के कई हिस्से में फॉग की स्थिति बनी हुई है।

बताया गया कि धुंध और खराब मौसम की वजह से रांची से उड़ान भरने वाली लगभग 10 फ्लाइट्स को रिशिड्यूल कर दिया गया है।

सुबह की सारी फ्लाइट्स दोपहर दो बजे के बाद रिशिड्यूल कर दी गई हैं। वहीं रात की फ्लाइट को भी शाम में छह बजे से पहले एडजस्ट किया गया है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि सोमवार को फिलहाल एक भी फ्लाइट के रद्द होने की सूचना नहीं है।

26 जनवरी से साफ होगा आसमान साफ हाेगा

माैसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 26 जनवरी से आसमान साफ हाे जाएगा। सुबह में काेहरा और धुंध के बाद दिन में धूप खिलेगी।

वहीं 25 जनवरी तक बारिश और बादल छाए रहेंगे। 24 से 27 जनवरी तक अधिकतम 20 से 23 डिग्री और न्यूनतम 9 से 13 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

Share This Article