झारखंड में कोरोना के एक्टिव मामले हुए 23328

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना का कहर दिखने लगा है। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में छह लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से चार, गोड्डा से एक और कोडरमा से एक मरीज शामिल है।

झारखंड में टेस्ट घटे तो मरीज भी कम मिले। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि राज्य में कोरोना से 1208 लोग स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत सोमवार सुबह तक राज्य में कोरोना के 3444 नए केस मिले हैं।

जिसमें रांची से 1143, बोकारो से 186, चतरा से 73, देवघर से 135, धनबाद से 199, दुमका से 40, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 542,गढ़वा से 46, गिरिडीह से 24, गोड्डा से 49, गुमला से 17, हजारीबाग से 92, जामताड़ा से 16, खूंटी से 73, कोडरमा से 86, लातेहार से पांच, लोहरदगा से 42, पाकुड़ से 12, पलामू से 129, रामगढ़ से 232, साहेबगंज से 74, सरायकेला से 31, सिमडेगा से 58 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से140 मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 23328 मामले में सबसे अधिक 8535 राजधानी रांची में है। जिले में कुल 96002 पॉजिटिव केस है।

जबकि जिले में कुल 85877 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक कोरोना के 1143 नए केस रांची से मिले हैं।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 377572 हो गयी है। राज्य में कुल 18514052 सैंपल की जांच की गयी है।

जबकि राज्य में कोरोना के 349074 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 5170 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 92.45 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.36 प्रतिशत है।

Share This Article