राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगा CM हेमंत का बेटा विश्वजीत…

बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव में आयोजित चेस के ट्रायल में CM के बेटे विश्वजीत एच सोरेन ने राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए स्थान पक्का किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेटे विश्वजीत एच सोरेन (Vishwajeet H Soren) तमिलनाडु में होने वाली 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (67th National School Sports Competition) में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शतरंज के खेल में विश्वजीत सहित 20 खिलाड़ियों ने झारखंड की टीम में जगह बनायी है।

राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए चेस समेत आठ खेलों का ओपन ट्रायल हुआ था।

बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम खेलगांव में आयोजित चेस के ट्रायल में CM के बेटे विश्वजीत एच सोरेन ने राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए स्थान पक्का किया। चेस खेल का ट्रायल इंटरनेशनल आर्बिटर (Trial International Arbiter) दीपक कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया था।

संत जॉन्स स्कूल में होगा फुटबॉल का ट्रायल

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग (Dhirsen A Soreng) ने बताया कि राष्ट्रीय स्कूली खेल में भागीदारी से पहले झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 21 दिन का कैंप लगाया जायेगा।

ट्रायल के अंतिम दिन बास्केट बॉल और साइक्लिंग खेल गांव में जबकि हॉकी का आयोजन बरियातू बालिका स्कूल में होगा।

फुटबॉल का ट्रायल संत जॉन्स स्कूल में होगा। ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह 6 बजे से 10 तक आयोजन स्थल पर ही किया जायेगा।

Share This Article