अनिल टाइगर मर्डर केस में शूटर अमन गिरफ्तार, अब तक…

पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश को उजागर करने में जुटी है। शूटर अमन की गिरफ्तारी के बाद मामले में नए खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है। इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, जिसे लेकर बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है।

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Anil Tiger Murder case: रांची में BJP नेता अनिल टाइगर उर्फ अनिल महतो की हत्या के मामले में पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने शूटर अमन को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके साथ ही इस हत्याकांड में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इससे पहले हत्या के दिन ही पुलिस ने एक अन्य शूटर रोहित को हिरासत में ले लिया था। माना जा रहा है कि रोहित की निशानदेही पर ही अमन की गिरफ्तारी संभव हो सकी है।

SSP ने बनाई थी SIT, टेक्निकल सेल की ली मदद

अनिल टाइगर हत्याकांड को सुलझाने के लिए DIG सह रांची SSP चंदन सिन्हा ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SSP के नेतृत्व में गठित इस टीम ने टेक्निकल सेल की सहायता और पहले गिरफ्तार शूटर रोहित से पूछताछ के आधार पर अमन को धर दबोचा।

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें अमन सिंह, मनीष चौरसिया, जिशान अख्तर और अजय कुमार शामिल है। इस घटना में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। गुरुवार को SSP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

BJP प्रतिनिधि मंडल ने DGP से की थी मुलाकात

इस मामले में बुधवार को बीजेपी के एक प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की थी। रांची के विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में इस मंडल ने हत्याकांड के खुलासे और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा था।

विधायक ने कहा कि रांची जिले में दिन-दहाड़े हत्या, चोरी-डकैती और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। अनिल महतो की हत्या के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में देरी चिंता का विषय है। उन्होंने DGP के समक्ष भूपल साहू हत्याकांड का मुद्दा भी उठाया। जवाब में डीजीपी ने सभी मामलों का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अब इस हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश को उजागर करने में जुटी है। शूटर अमन की गिरफ्तारी के बाद मामले में नए खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है। इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, जिसे लेकर बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है।

Share This Article