Latest Newsझारखंडरांची में एनीमिया रोकथाम पर जिला स्तरीय ट्रेनिंग, बच्चों और महिलाओं की...

रांची में एनीमिया रोकथाम पर जिला स्तरीय ट्रेनिंग, बच्चों और महिलाओं की सेहत पर जोर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

District Level Training on Anemia Prevention: सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में गुरुवार को “एनीमिया मुक्त भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण और उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता DRCHO डॉ. असीम कुमार मांझी ने की। इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और महिला एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रीति चौधरी, क्षेत्रीय समन्वयक श्वेता वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

आयरन और फोलिक एसिड की नियमित खुराक पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. असीम कुमार मांझी ने कहा कि झारखंड में एनीमिया (Anemia) एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है, जो लगभग हर आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर रही है।  उन्होंने बताया कि आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में रुकावट पैदा करता

है. इसलिए समय पर बच्चों को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां देना जरूरी है।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आयरन ब्लू, पिंक और गर्भवती महिलाओं के लिए लाल आयरन टैबलेट उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 67 प्रतिशत बच्चे और 55 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। अगर लोग आयरन की गोलियों के साथ अपनी जीवनशैली में सुधार करें तो एनीमिया को काफी कम किया जा सकता है।

एविडेंस एक्शन के क्षेत्रीय समन्वयक नीरज कुमार ने महिलाओं, बच्चों और किशोरों में एनीमिया रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने नियमित रूप से आयरन फोलिक एसिड (Iron Folic Acid) की खुराक लेने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य 6 महीने से 59 महीने के बच्चों, 5–9 वर्ष के बच्चों, 10–19 वर्ष के किशोरों और 15–49 वर्ष की गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं में एनीमिया कम करना है. इसके लिए सभी लाभार्थियों को नियमित Supplement दिए जा रहे हैं।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...