रांची स्वच्छ पूजा पंडाल में हरमू के पंच मंदिर को मिला पहला स्थान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की ओर से दुर्गा पूजा पंडालों के बीच स्वच्छ पूजा पंडाल के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस प्रतियोगिता में 33 अंकों के साथ हरमू स्थित पंच मंदिर पूजा पंडाल को पहला स्थान मिला है जबकि दूसरा स्थान रांची रेलवे स्टेशन पूजा पंडाल को मिला।

रांची रेलवे स्टेशन पूजा पंडाल को कुल 30 अंक प्राप्त हुए। वहीं, 26 अंकों के साथ तीसरा स्थान आरआर स्पोर्टिंग क्लब पूजा पंडाल रातू रोड रहा।

उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम की ओर से दुर्गा पूजा के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था।

इस दौरान नगर निगम ने पहल की थी कि जो भी पूजा पंडाल सबसे स्वच्छ होंगे। उन्हें नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कुल 70 अंकों की थी।

Share This Article