हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ दो को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Bike Theives Arrested: हिंदपीढ़ी थाना (Hindpiri Police Station) पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो अपराधियों मंगरा उर्फ गुड्डृ और बिटु उर्फ मो अमीर को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

इनके पास से एक बाइक, 85 ग्राम गांजा, दो सोने की चेन, एक टूटा हुआ सोने का चेन, तीन मंलगसूत्र और एक पीस कान का बाली बरामद किया गया है।

SSP Chandan Kumar Sinha ने शनिवार को बताया कि हिन्दपीढी थाना पुलिस ने Marwari College के पास Anti Chime Checking लगाया था। इसी दौरान एक काला रंग के बाइक पर तीन व्यक्ति सवार होकर आ रहे थे।

पुलिस को देख कर वे लोग आचानक बाइक को घुमाकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगे। उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से दो लोगों को पकडा पकडा गगया। जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकडे गये दोनों अपराधियों से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी का नाम मो जावेद उर्फ आलू बताया।

Share This Article