झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धनबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। रोजाना 100 से अधिक नये मरीज मिल रहे हैं।

गुरुवार को जिले में 118 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं और होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करवा रही हैं।

उन्होंने ट्वीट कर खुद को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। अच्छी बात यह है कि लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं।

गुरुवार को 138 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके बावजूद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 696 हैं, जिसमें 247 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि संक्रमण के लक्षण महसूस की। इसके बाद कोरोना जांच करवाई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने कहा कि खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ मेरे संपर्क में आए सभी लोग कोरोना जांच करवा लें, ताकि संक्रमित होने का खतरा नहीं रहे।

धनबाद रेलवे स्टेशन, विभिन्न हाट स्पाट, सेंट्रल अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल, टाटा जामाडोबा अस्पताल, एनएच-2 व चिरकुंडा चेकपोस्ट, निजी लैबोरेट्री, बरटांड बस स्टैंड व प्रखंडों में 4066 व्यक्तियों की जांच की गई। इसमें 118 नये संक्रमित मरीज मिले।

Share This Article