Latest Newsझारखंडभाजपा ने रांची में पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

भाजपा ने रांची में पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल- डीजल पर वैट कम न किए जाने के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने प्रदेश भर के सभी पेट्रोल पंपो पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

रांची धुर्वा गोलचक्कर के समीप पेट्रोल पंप में हस्ताक्षर अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह हेहल, पंडरा और कांटाटोली पेट्रोल पंप सहित आदि नेता हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए।

इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार और उसमें शामिल दल झामुमो, कांग्रेस एवं राजद के पेट्रोल डीजल की कीमत घटाने की दिशा में दोहरा चरित्र उजागर हुआ है।

केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम करके जनता को बड़ी राहत दी है। फिर ऐसे में अब झारखंड सरकार की भी जिम्मेवारी बनती है कि वह वैट घटाकर आम लोगों को राहत प्रदान करें।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने से इंकार करना साफ बताता है कि यह सरकार पूरी तरह जनविरोधी और किसान विरोधी है।

पहले झारखंड के वित्त मंत्री जी कहते थे केंद्र पहले एक्साइज शुल्क कम करे तब राज्य सरकार विचार करेगी।

अब जब केंद्र ने उत्पाद शुल्क कम कर दिया है तो फिर एक नया तराना। उन्होंने कहा कि दूसरों पर ठीकरा फोड़ना कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों की पुरानी आदत रही है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...