What's Hot

    झारखंड में लागू होगी ‘गुरुजी क्रेडिट’ कार्ड योजना, छात्रों को कम ब्याज दर पर मिलेगा लोन

    August 9, 2022

    झारखंड विधायक मामला : राजेश कच्छप के आवास पर दूसरे दिन भी बंगाल CID की जांच

    August 9, 2022

    झारखंड सरकार ने गृह रक्षा वाहिनी सेवा संशोधित नियमावली को किया मंजूर

    August 9, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • झारखंड में लागू होगी ‘गुरुजी क्रेडिट’ कार्ड योजना, छात्रों को कम ब्याज दर पर मिलेगा लोन
    • झारखंड विधायक मामला : राजेश कच्छप के आवास पर दूसरे दिन भी बंगाल CID की जांच
    • झारखंड सरकार ने गृह रक्षा वाहिनी सेवा संशोधित नियमावली को किया मंजूर
    • झारखंड में कोरोना के 837 एक्टिव केस
    • दर्दनाक हादसा : रांची-टाटा रोड में तीन बच्चों की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
    • BJP ने JDU को अपमानित किया: नीतीश कुमार
    • CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का किया दावा
    • चाईबासा में भालू ने चार लोगों पर किया हमला, घायल
    Tuesday, August 9
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»झारखंड»झारखंड : मध्यस्थता से खत्म हुआ पति-पत्नी के बीच का विवाद
    झारखंड

    झारखंड : मध्यस्थता से खत्म हुआ पति-पत्नी के बीच का विवाद

    NewswrapBy NewswrapDecember 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    रांची : डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (डालसा) के प्रयास से एक दंपती का घर फिर से बसने जा रहा है।

    डालसा के बैनर तले चलाये गये पांच दिनी विशेष मध्यस्थता अभियान के तहत गुरुवार को मध्यस्थ एलके गिरि ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को खत्म करा दिया।

    गुरुवार को इस पांच दिनी विशेष मध्यस्थता अभियान का चौथा दिन था। इस दिन 16 मामलों को निष्पादन हुआ। इन्हीं में से एक मामला इस दंपती का भी था।

    पत्नी रोहिणी ने अपने पति के खिलाफ भरण-पोषण के साथ-साथ दहेज प्रताड़ना का केस कर रखा था।

    इससे पहले भी मध्यस्थता केंद्र में इस दंपती के मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने के कारण मध्यस्थता विफल हो गयी थी। फैमिली कोर्ट ने इस केस को सुलह के लिए फिर से मध्यस्थता केंद्र भेजा था।

    गुरुवार को हुई मध्यस्थता में पति-पत्नी ने सुलह कर ली। दोनों अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ खूंटी स्थित अपने घर में रहने को तैयार हो गये।

    अब पति अपनी पत्नी को उसके मायके से 16 जनवरी 2022 को विदाई कराकर ले जायेंगे। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने और एक-दूसरे को मान-सम्मान देने का वादा किया है।

    इस दंपती के बीच चल रहे विवाद को खत्म कराने में मध्यस्थ एलके गिरि, सह मध्यस्थ डॉ गनौरी राम और ख्वाजा एम अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शुक्रवार को यह विशेष मध्यस्थता अभियान संपन्न हो जायेगा।

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.