झारखंड अटल बिहारी वाजपेयी की देन है: आशा लकड़ा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की मेयर और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है।

यह बात मेयर ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित ”सदैव अटल समाधि स्थल” पर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कही।

उन्होंने कहा कि रांची के वेंडर मार्केट का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया है। साथ ही वेंडर मार्केट परिसर में उनकी मूर्ति भी स्थापित की गई है।

देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी का सफर यादगार रहा। आज भी उनके प्रधानमंत्रित्व काल की मिशाल दी जाती है। उनकी कृति युगों-युगों तक याद की जाएगी।

उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत देश को मजबूत और विकसित करने के लिए समर्पित कर दिया था।

नई दिल्ली में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आदि उपस्थित थे।

Share This Article