झारखंड : विधायक डॉ इरफान बोले- सीपी सिंह थोड़ा मेंटली डिस्टर्ब हैं, लेकिन वह लाख गुना अच्छे हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा, “भाजपा बॉरो प्लेयर पर दांव नहीं लगाये। क्या भाजपा के पास नेता नहीं हैं?

सीपी सिंह भाजपा विधायक दल के नेता हो सकते हैं। हालांकि, वह थोड़ा मेंटली डिस्टर्ब हैं, लेकिन वह लाख गुना अच्छे हैं।” डॉ इरफान अंसारी सोमवार को विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “हम सब हिंदुस्तानी हैं। यही हमारी पहचान है। हमें हिंदुस्तानी होने पर गर्व है। विदेश जाइये, वहां देखिये कि लोग अपने देश के लिए कैसे लड़ते हैं।”

उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा, “आपलोग मुद्दे पर आयें और बहस करें। जेपीएससी में किसी भी कांग्रेस विधायक का कोई आदमी नहीं है। हम गंदी राजनीति नहीं करते हैं। जनसमर्थन से जनता ने हमें भेजा है।”

डॉ इरफान अंसारी ने कहा, “भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने राजनीतिक गरिमा को तार-तार किया है। भानु उत्तर प्रदेश से भाड़े पर लोगों को लाकर धरना दिलवा रहे हैं।

हटिया विधायक नवीन जायसवाल भाड़े के लोगों से माहौल बनवा रहे थे, जिसे पुलिस ने पकड़ा है।” उन्होंने कहा कि अगर जेपीएससी में सच में कुछ गलत हुआ है, तो हमसे बात करिये। सरकार जरूर इस दिशा में पहल करेगी।

Share This Article