रांची उपायुक्त ने की स्वच्छ भारत मिशन अभियान और जल जीवन मिशन की समीक्षात्मक बैठक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन अभियान और जल जीवन मिशन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।

बैठक में उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत बनाये गये डीपीआर, स्वच्छ भारत से संबंधित जिलावार-राज्यवार स्थिति और प्राप्त राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा की।

उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों एवं जिले के प्रत्येक घरों में नल से जल की आपूर्ति को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिये । उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य योजना और मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें। उपायुक्त ने जिला में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्वी और पश्चिमी प्रमंडल रांची में चल रहे विभिन्न स्कीम की जानकारी ली। उपायुक्त ने दोनों प्रमंडलों में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन, एमवीएस आदि स्कीम की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने अभियंताओं को स्कीम के तहत किये जा रहे कार्यों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने दोनों प्रमंडल के अभियंताओं से चल रहे स्कीम और उन्हे पूर्ण करने की अवधि और पूर्ण किये जा चुके स्कीम आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। जल जीवन मिशन के तहत जिला में कार्ययोजना, विभाग और जिलास्तर से लिये गये स्कीम की भी समीक्षा उपायुक्त ने की।

उपायुक्त ने लिये गये स्कीम में कहीं भूमि से संबंधित मामले तो नहीं इसकी भी जानकारी दोनों प्रमंडल के अभियंताओें से ली।

 

उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2024 तक चालू नल के माध्यम से सभी घरों को आवश्यकता और गुणवत्ता पूर्ण पीने योग्य पानी पहुंचाना है। इस मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के साथ-साथ जल संरक्षण और संचयन पर भी कार्य किया जा रहा है।

Share This Article