महिला ने कोर्ट में दाखिल किया शिकायतवाद, पति के खिलाफ केस दर्ज

महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

F.I.R AGAINST DOWRY: राजधानी रांची के लोहरा कोचा की एक महिला की और से दर्ज शिकायतवाद के आधार पर महिला के पति साजिद अंसारी सहित अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में लालपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है।

2018 में हुई थी शादी

पुलिस को महिला ने बताया कि बुंडू थाना क्षेत्र निवासी साजिद अंसारी से 27 मई 2018 को रांची में उसकी हुई थी। शादी के बाद जब वह ससुराल गई, तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। फिर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह मायके आ गयी। इस बीच जून 2020 में उसे पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। तब महिला ने भरण-पोषण के लिए केस दर्ज कराया। इसके बाद साजिद अंसारी उसे अपने साथ रखने लगा। दो-तीन महीना तक ठीक से रखने के बाद वह फिर से उसे प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद मजबूरन उसे कोर्ट के शरण में जाना पड़ा।

Share This Article