Latest Newsझारखंडझारखंड : ट्रेन में महिला को उठी प्रसव पीड़ा, नाजुक थी हालत,...

झारखंड : ट्रेन में महिला को उठी प्रसव पीड़ा, नाजुक थी हालत, डॉक्टरों ने ट्रेन में ही करायी डिलीवरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: नयी दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22812 में यात्रा कर रही अनीता दास ने चलती ट्रेन में बेटी को जन्म दिया है। शनिवार की सुबह ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा कर रहीं अनीता दास को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी थी।

ट्रेन जैसे ही गोमो स्टेशन पर पहुंची, रेलवे के अधिकारी और चिकित्सक गर्भवती महिला की सहायता के लिए ट्रेन के अंदर पहुंच गये। इसके बाद ट्रेन में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

प्रसव के बाद महिला और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। दोनों की पूरी चिकित्सा जांच के उपरांत आवश्यक सलाह देकर उसी ट्रेन में गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन शनिवार की सुबह धनबाद जिले के अंतर्गत पड़नेवाले गोमो स्टेशन पर पहुंची थी। गर्भवती महिला इस ट्रेन से नयी दिल्ली से भद्रक तक की यात्रा कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसे प्रसव पीड़ा होने लगी।

महिला के साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने इसकी जानकारी ट्रेन में साथ चल रहे रेलवे के कर्मचारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल इस मामले की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी।

रेलवे के अधिकारियों ने निर्देश प्राप्त होने के साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो स्टेशन पर सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ असीम कुमार एवं उनके अन्य सहायकों की टीम ट्रेन के अंदर पहुंची।

महिला की हालत बेहद खराब थी। तत्काल उसे जरूरी चिकित्सा मुहैया करायी गयी। उन्होंने अपनी देखरेख में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन में सुरक्षित प्रसव होने पर परिवार ने रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...