रांची : रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार और निगम क्षेत्र के वार्ड पार्षदों ने गुरुवार 15 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक गांव पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही, इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और ढांढस बंधाया। पार्षदों में संगीता देवी, आशा देवी, सुचिता रानी राय समेत अन्य मौजूद थे।



