पूर्व CM मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा और अनिल वास्तवडे की ED कोर्ट में हुए हाजिर

अदालत में आज ED की ओर से गवाह प्रस्तुत किया जाना था लेकिन गवाह उपस्थित नहीं हुआ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा (Madhu Koda), उनके सहयोगी मनोज पुनमिया, अनिल आदिनाथ वास्तावड़े समेत अन्य आरोपित गुरुवार को ED की विशेष कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए।

अदालत में आज ED की ओर से गवाह प्रस्तुत किया जाना था लेकिन गवाह उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट (Court) ने अगली सुनवाई की तारीख पांच अगस्त को निर्धारित की है।

कई लोग अभी भी कर रहे हैं ट्रायल फेस

मधु कोड़ा के मुख्यमंत्री काल में उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों और उनके सहयोगियों पर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई करने का आरोप है। इस पूरे प्रकरण की जांच CBI और ED ने की है।

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े अन्य मामलों में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, बंधु तिर्की और हरिनारायण राय को कोर्ट सजा सुना चुका है। कई लोग अभी भी ट्रायल फेस कर रहे हैं।

Share This Article