पहली अक्टूबर से देवघर तक जाएगी हावड़ा- दुमका मयूराक्षी एक्सप्रेस, अब यात्रियों को…

देवघर तक इस ट्रेन के विस्तार से अब बंगाल के तारापीठ और झारखंड के बासुकीनाथ के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने के लिए यात्रियों को ट्रेन मिल जाएगी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हावड़ा-दुमका के बीच चलने वाली मयूराक्षी एक्सप्रेस (Mayurakshi Express) अब एक अक्टूबर से देवघर तक होगा। एक अक्टूबर को ट्रेन हावड़ा से देवघर और दो अक्टूबर से देवघर से हावड़ा के लिए यह ट्रेन चलेगी।

देवघर तक इस ट्रेन के विस्तार से अब बंगाल के तारापीठ और झारखंड के बासुकीनाथ (Basukinath) के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने के लिए यात्रियों को ट्रेन मिल जाएगी।

इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को तारापीठ जाने में आसानी होगी। यहां के यात्रियों के लिए वापसी में मयूराक्षी एक्सप्रेस कनेक्टिंग ट्रेन है।

दो अक्टूबर से सुबह 4:14 बजे खुलेगी ट्रेन

देवघर तक विस्तार के साथ ही ट्रेन के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। वर्तमान में शाम 4:25 बजे हावड़ा से खुलकर रात 12:10 बजे दुमका पहुंचने वाली ट्रेन एक अक्टूबर से रात 11:21 बजे दुमका पहुंचेगी जबकि वापसी में दुमका से सुबह 3:45 बजे चलने वाली ट्रेन दो अक्टूबर से सुबह 4:14 बजे खुलेगी।

ट्रेन संख्या 13045 हावड़ा देवघर मयूराक्षी एक्सप्रेस हावड़ा से शाम 4:25 बजे चलेगी। रामपुरहाट रात 10:05 बजे, दुमका रात 11:21, बासुकीनाथ रात 11:46, देवघर रात 12:30 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 13046 देवघर हावड़ा मयूरक्षी एक्सप्रेस देवघर से सुबह 03:15,बासुकीनाथ 03:49, दुमका 04:14, हावड़ा दिन के 11:35 बजे पहुंचेगी।

Share This Article