Latest Newsझारखंडधर्म गुरु विशप पॉल के निधन पर रामेश्वर उरांव ने जताई संवेदना

धर्म गुरु विशप पॉल के निधन पर रामेश्वर उरांव ने जताई संवेदना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: गुमला धर्म प्रांत के ईसाइयों के धर्मगुरु विशप पॉल अलोइस लकड़ा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है।

अपने शोक संदेश में उन्होंने मंगलवार को कहा धर्म गुरु विशप एक सामाजिक व्यक्ति थे। सभी धर्मों का सम्मान करते थे। दूसरे धर्मों को मानने वाले भी उन्हें आदर दिया करते थे।

सामाजिक भागीदारी हो या गांवों की समस्या दूर करनी हो, पर्यावरण की रक्षा करने की बात हो हमेशा आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया करते थे।

कोरोना संक्रमण के अत्यधिक फैलाव के बाद आम जनों में कई प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने में भी विशप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वह हमेशा ग्रामवासियों से कहा करते थे कि कोरोना संक्रमण के चुनौतियों का मुकाबला सिर्फ वैक्सीन से ही किया जा सकता है।

वह लोगों को वैक्सीन लेने की सलाह दिया करते थे एवं कोरोना जांच कराने की भी सलाह दिया करते थे।

 उरांव ने ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों को शक्ति व साहस देने की प्रार्थना की है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने भी धर्म गुरु विशप पॉल अलोईस लकड़ा के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना प्रकट किया है।

spot_img

Latest articles

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

रांची में रविवार को बिजली रहेगी बाधित, कई इलाकों में मेंटेनेंस का असर

There will be Power Disruption in Ranchi on Sunday : राजधानी रांची में बिजली...

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चावल व्यापारियों पर छापेमारी में 4.50 करोड़ रुपये जब्त

Major Action by Income Tax Department : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने रांची...

खबरें और भी हैं...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...