लातेहार में वज्रपात की दो अलग-अलग घटना में महिला समेत सात पशुओं की मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के अलग-अलग प्रखंडों में मंगलवार की शाम हुई वज्रपात की घटना में एक महिला समेत सात पशुओं को मौत हो गयी। जबकि दो लोग वज्रपात में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वज्रपात की पहली घटना बारियातु प्रखंड के मनातू गांव में घटी। यहां खेत में सुनीता देवी (35) काम कर रही थी।

इसी दौरान अचानक हल्की बारिश होने लगी और वज्रपात हो गयी। महिला वज्रपात की चपेट में आ गयी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

वहीं थोड़ी दूर पर काम कर रहा एक यदु साव भी घायल हो गयी। घायल को तत्काल इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा था

उधर, वज्रपात की दूसरी घटना हेरहंज प्रखंड के नवादा गांव में घटी। जहां वज्रपात की चपेट में आने से सूरजमनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।तीसरी घटना चंदवा के आन गांव में घटी।

जहां वज्रपात की चपेट में आने से रूपमनी कुमारी घायल हो गयी।वहीं इस घटना में दो पशुओं की भी मौत घटना स्थल पर हो गयी।

उधर चौथी घटना चंदवा के ही नगर गांव में घटी, जहां वज्रपात की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत हो गयी।

Share This Article