रांची में स्टेशन पर यात्री की संदेहास्पद मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नई-दिल्ली राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन से आये एक यात्री उमेश केरकेट्टा की मौत शनिवार को रांची स्टेशन पर हो गयी।

जीआरपी सूत्रों ने बताया कि रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रूकी इस ट्रेन से उतरकर उमेश अचानक बेहोश हो गये। सूचना मिलने पर चिकित्सक और उनकी टीम ने जब यात्री की जांच की।

जांच करने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

उमेश केरकेट्टा ट्रेन के बी-वन कोच में 44 नंबर की सीट पर सफर कर रांची आए थे।

19 मई को कराए गए कोरोना टेस्ट निगेटिव होने के बाद ही वह रांची आए थे।

स्टेशन मे ट्रेन से उतरने के बाद आरपीएफ के कांस्टेबल बलदेब सिंह की नजर उनपर पड़ी।

स्टेशन के हटिया इंड की तरफ यह शख्स बैठने के तुरंत बाद गिरकर बेहोश हो गया था।

तत्काल उन्होंने इसकी सूचना रांची आरपीएफ पोस्ट इंस्पेक्टर और स्टेशन मैनेजर को दी।

इसके बाद स्टेशन पर आये चिकित्सक ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उमेश सिमडेगा के केरसई गोरारजोर का रहने वाला था।

जीआरपी मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।

Share This Article