Latest Newsझारखंडरांची के अनगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, जीप सवार दो लोगों की...

रांची के अनगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, जीप सवार दो लोगों की मौत, दर्जनभर लोग हुए जख्मी, मची चीख-पुकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के राहे-हाहे रोड के नारायण घाटी के पास एक कमांडर जीप के दुर्घटना होने से बुधवार को दो महिला मजदूरों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए।

इनमें से एक की स्थिति गंभीर है। जीप में सवार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों में अनगड़ा कोनका टोली निवासी समरी देवी (28) पति मंगल मुंडा और उमेला देवी (30) पति होथो हरिजन शामिल है। घायलों में मंगल उरांव, शिमला देवी, सोमारी देवी, दिलीप उरांव शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि बुंडू से एक जीप में 18 मजदूर सवार होकर काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जीप अनियंत्रित होकर घाटी के पास गड्ढे में जा गिरी।

दुर्घटना की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। हालांकि अस्पताल जाने के क्रम में ही दो महिला मजदूरों की मौत हो गई।

जीप का ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था।तेज गति के वजह से तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के पास गड्ढे में जा गिरा।

मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठे हुए थे। इसकी वजह से यह हादसा हुआ है।हा है। अन्य को हल्की चोट लगी है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...