झारखंड

बिरसा मुंडा जेल में बंद दो आरोपियों को अपने साथ ले गई NIA, जानें क्या है मामला

Ranchi NIA Interrogation : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने PLFI के गिरफ्तार दो सदस्यों निवेश कुमार और रमन कुमार उर्फ सोनू पंडित से पूछताछ शुरु कर दी है। सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को रिमांड पर लेकर दोनों से गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में कई जानकारियां NIA को मिली है। NIA की विशेष अदालत ने NIA को दोनों आरोपितों से सात दिनों की पूछताछ की इजाजत दी है। अदालत से इजाजत मिलने के बाद NIA ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार (Hotwar) में बंद दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। इन दोनों से NIA 27 दिसम्बर तक पूछताछ करेगी।

उल्लेखनीय है कि 15 दिसम्बर को NIA ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) उग्रवादी संगठन के खिलाफ झारखंड सहित चार राज्यों में छापेमारी की थी। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस (7.86 मिमी) तीन लाख रुपये सहित अन्य सामान बरामद किया गया था।

मामले की जांच से यह भी पता चला था कि झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और अन्य PLFI प्रभावित राज्यों में संगठन को पुनर्जीवित और विस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा था।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker