NH 33 पर अचानक पलट गई यात्री बस, एक की गई जान, दो दर्जन से अधिक जख्मी

वहीं दो दर्जन यात्री घायल हो गए इनमें आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। वहीं एक यात्री का हाथ कट गया और चार यात्रियों के पैर में गंभीर चोट लगी है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: NH-33 पर ओरमांझी थाना क्षेत्र में कोलकाता पब्लिक स्कूल के पास रांची से पाकुड़ जा रही पप्पू नामक बस पलटने (Pappu Bus Accident) से एक यात्री की मौत हो गई।

वहीं दो दर्जन यात्री घायल हो गए इनमें आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोट लगी है। वहीं एक यात्री का हाथ कट गया और चार यात्रियों के पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना रविवार की रात पौने 10 बजे की है। सभी घायलों को इलाज के लिए पिस्का से मेदांता अस्पताल और रिम्स भेजा गया।

वहीं मृतक का शव भी रिम्स भेजा गया है। सूचना मिलने पर ओरमांझी पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा।

ओरमांझी CO घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली

ओरमांझी CO घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया जाता है रांची से पाकुड़ जा रही पप्पू नामक बस (BR27P-9929) में 40 से 45 यात्री सवार थे।

बस जैसे ही ओरमांझी के शास्त्री चौक से आगे पहुंची अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। बस पलटने से यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। इधर, हादसे के बाद चालक और उपचालक फरार हो गए।

पुलिस और बस में फंसे सभी यात्रियों को बस का शीशा और पीछे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। सभी घायलों को हाइवे पेट्रोलिंग एंबुलेंस और मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) की एंबुलेंस और 108 गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक यात्री का शव काफी देर तक बस में फंसा रहा। बाद में उसे निकाला गया।

Share This Article