चेन स्नेचिंग के कोढ़ा गिरोह के सरगना सन्नी को रांची पुलिस ने दबोचा, कटिहार के…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Chain Snatching : मंगलवार को Ranchi Police ने छिनतई करने वाले कोढ़ा गिरोह (Leprosy Gang) के झारखंड का सरगना सन्नी को दबोच लिया है।

गिरफ्तार सरगना के पास से महिलाओं से छीनी गई कई सोने की चेन बरामद हुई हैं। बताया जाता है कि Chain Snatching की बढ़ रही वारदात को गंभीरता को देखते हुए SSP चंदन कुमार सिन्हा खुद Monitoring में लगे हुए थे।

इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि जिस बाइक का इस्तेमाल छिनतई की वारदातों में हुआ है, वे सभी चोरी की हैं।

SSP ने बताया कि सन्नी बिहार के कटिहार के कोढा गिरोह का सरगना है, जो रामगढ़ के भरकुंडा में किराए के मकान में डेरा जमाए हुए था।

वह हर दिन रांची आता था और चेन छीनकर चला जाता था। दो सदस्य राहुल और सुबोध फरार हैं। बताया कि पुलिस को बरियातू, सदर और चुटिया इलाके से महिलाओं से छीनी गई 5 चेन मिली हैं।

इस तरह धराया सरगना

● सघन जांच अभियान के दौरान बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड में एक बाइक पर सवार दो लोग जांच करती पुलिस को देखकर रास्ता बदलने लगे।

● पुलिस जब बाइक सवारों की तरफ बढ़ी तो पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से उतरकर फरार हो गया।

● भाग रहे बाइक सवारों में एक को बरियातू पुलिस ने धर दबोचा। जांच के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति कोढा गिरोह का सरगना सन्नी निकला।

Share This Article