झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जोर-शोर से रांची में चल रही तैयारी

एशिया हॉकी महासंघ की ओर से यह आयोजन कराया जा रहा है। इसकी तैयारी रांची में जोधपुर से चल रही है। झारखंड सरकार इसका स्पॉन्सर है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Jharkhand Women’s Asian Champions Trophy) का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा।

एशिया हॉकी महासंघ (Asia Hockey Federation) की ओर से यह आयोजन कराया जा रहा है। इसकी तैयारी रांची में जोधपुर से चल रही है। झारखंड सरकार इसका स्पॉन्सर है।

सीएम हेमंत खुद कर रहे तैयारी की मॉनिटरिंग

CM हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) भी लगातार बैठक कर इसकी मोनिटरिंग कर रहे हैं। रांची के चौक चौराहे पोस्टर से पट चुके हैं।

इसके साथ ही प्रतियोगिता के प्रचार के लिए टीम बस और आयोजकों की गाड़ी में स्टिकरिंग की गई है। हॉकी स्टेडियम भी जोहार एशिया के पोस्टर से पट चुका है।

इन देशों से होगा भारतीय टीम का मुकाबला

बता दें कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। सविता कप्तान के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम (Women’s Hockey Team) का नेतृत्व करेंगी, जबकि दीप ग्रेस एक्का उनकी सहायक होंगी। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगा।

22 अक्टूबर से रांची आने लगेगी विभिन्न देशों की टीमें

22 अक्टूबर से टीमों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भारतीय टीम और जापान की टीम 22 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी। कोरिया की टीम 23 अक्टूबर, मलेशिया की टीम 24 अक्टूबर, चाइना और थाइलैंड की टीम 25 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी।

भारत और कोरिया की टीम होटल पार्क प्राइम, जापान, थाइलैंड की टीम चाणक्या BNR और मलेशिया तथा चाइना की टीम रेडिसन ब्लू होटल (Radisson Blu Hotel) में रुकेंगी।

Share This Article