झारखंड

नॉन इंटरलॉकिंग के कारण रेलवे ने कैंसिल की कई ट्रेनें, कई के रूट को किया गया डायवर्ट

रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। रांची (Ranchi) पूर्व-मध्य रेलवे में विकास कार्य के लिए Non Interlocking के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

Railway News: रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। रांची (Ranchi) पूर्व-मध्य रेलवे में विकास कार्य के लिए Non Interlocking के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 18611 Ranchi-Banaras Express 15, 16, 17, 19, 20, 22 फरवरी को रांची से रद्द रहेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 18612 Banaras-Ranchi Express 16, 17, 18, 20, 21 व 23 फरवरी को बनारस से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18635 Ranchi-Sasaram Express 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22 और इधर, विकास कार्य चलने के कारण राजधानी समेत 10 ट्रेनें डायवर्ट रूट से भी चलेंगी।

इसके तहत ट्रेन संख्या 18311 Visakhapatnam-Banaras Bi-Weekly Express Train 14, 18 व 23 फरवरी को रांची से रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18636 Sasaram-Ranchi Express 15, 16, 17, 18, 20, 21, 22, 23 व 24 को सासाराम से रद्द रहेगी।

इन ट्रनों के मार्ग परिवर्तित

21 को निर्धारित मार्ग बरकाकाना, गढ़वा रोड, Dehri On Son, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना, Hazaribagh Town, कोडरमा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 18312 बनारस-विशाखापट्टनम साप्ताहिक एक्सप्रेस 15, 19 व 22 फरवरी को निर्धारित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डेहरी ऑन सोन, गढ़वा रोड, बरकाकाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया, कोडरमा, Hazaribagh Town, बरकाकाना होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 12825 रांची-आनंदविहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 15 व 19 फरवरी को निर्धारित मार्ग Gomo, गया, पंडित द्वि दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी, बरकाकाना, चोपन, चुनार होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 12877 Ranchi-New Delhi गरीबरथ एक्सप्रेस 16, 19, 20 व 23 फरवरी को निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड, सोन नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Deen Dayal Upadhyay) के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड, चोपन, चुनार होकर चलेगी।

ट्रेन संख्या 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 15 व 22 फरवरी को निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड, सोन नगर, पंडित Deen Dayal Upadhyay के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड, चोपन, चुनार होकर चलेगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker