रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और टाटा बरकाकाना ट्रेन का परिचालन होगा शुरू

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की।

सेठ ने रेल मंत्री को आग्रह पत्र सौंपकर रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को लोहरदगा टोरी से रेलमार्ग से परिचालन करने और टाटा बरकाकाना ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि इन दोनों ही मांगों पर दुर्गा पूजा तक सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन लोहरदगा होते हुए किया जाएगा और वाया चौपन होते हुए, यह ट्रेन नई दिल्ली जाएगी। इस पर विचार चल रहा है।

टाटा बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन का भी परिचालन दुर्गापूजा तक शुरू होने की उम्मीद है।

सांसद ने केंद्रीय रेलमंत्री से रांची से चलने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, रांची-देवघर इंटरसिटी, रांची न्यू जलपाईगुड़ी सहित विभिन्न ट्रेन, जो कोरोना काल में बंद हो गई थी, उनका परिचालन पुनः शुरू करने का आग्रह किया।

साथ ही चांडिल रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव का भी आग्रह किया।

सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से पिस्का नगड़ी रेलवे स्टेशन के उन्नयन और उसके सौंदर्यीकरण का आग्रह किया।

सांसद ने उन्हें बताया कि इस स्टेशन के आसपास झारखंड का विधानसभा, झारखंड हाईकोर्ट, स्मार्ट सिटी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान है। इसलिए इस स्टेशन का उन्नयन आवश्यक है।

Share This Article