रांची पंडरा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल होने गई थी खलारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पंडरा थाने की रहने वाली 15 वर्षीय दिव्यांग नाबालिग के साथ सीसीएलकर्मी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है।

सीसीएल कर्मी का नाम बालेश्वर गंझु (30) है। इस घटना से दिव्यांग किशोरी काफी डरी और सहमी हुई थी। लेकिन किसी तरीके से हिम्मत जुटाकर पंडरा थाने की सूचना दी।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पंडरा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ओपी प्रभारी चिंटू कुमार ने बुधवार को बताया कि दिव्यांग किशोरी अपनी दोस्त के साथ मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल होने के लिए खलारी गई थी।

वह खलारी पड़ोस की रहने वाली एक महिला सुनीता के साथ गई थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि पड़ोस की रहने वाली महिला के गलत धंधे में शामिल होने की सूचना मिल रही है। पुलिस उस महिला की सीडीआर खंगालेगी।

पुलिस को आशंका है कि यह सोची समझी साजिश है और कहीं ना कहीं पड़ोस की रहने वाली महिला का हाथ हो सकता है।

पंडरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।आरोपित महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share This Article