Latest Newsझारखंडझारखंड में ED अवैध खनन मामले में तीन DMO से कर रही...

झारखंड में ED अवैध खनन मामले में तीन DMO से कर रही पूछताछ

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल (Pooja Singhal) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।

अवैध खनन मामले में ईडी की टीम सरायकेला-खरसावां सहित तीन डीएमओ से पूछताछ कर रही है।

पूर्वी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा, सरायकेला-खरसावां के जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार और पश्चिमी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक से पूछताछ हो रही है।

ईडी कार्यालय में तीनों डीएमओ से पूछताछ हो रही है। ईडी के सवालों ने तीनों डीएमओ का मुंह बंद कर दिया है। तीनों अधिकारी एजेंसी को जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और खुद को बेगुनाह बताने में लगे हुए है।

संजय शर्मा सरायकेला में भी पदस्थापित रहे हैं

हालांकि, ईडी के पास तीनों डीएमओ की पूरी कुंडली है। ईडी ने तीनों डीएमओ से पूछा कि इतने कम समय की नौकरी में कैसे करोड़पति बन गए? इस सवाल का जवाब किसी भी डीएमओ ने नहीं दिया। अब तीनों डीएमओ से आमने-सामने पूछताछ हो रही है।

ईडी को उम्मीद है कि इन डीएमओ से अवैध माइनिंग से संबंधित अहम जानकारी मिल सकती है।

डीएमओ पर अवैध माइनिंग और अवैध वसूली का पहले से आरोप है। पूछताछ के लिए ईडी ने तीनों डीएमओ को समन भेजा था।

इसके बाद गुरुवार को तीनों जिले के डीएमओ हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। पूर्वी सिंहभूम के डीएमओ को जिले में आए करीब पांच माह ही हुए हैं लेकिन सरायकेला के डीएमओ सन्नी कुमार करीब तीन वर्ष से यहां पदस्थापित हैं।

इससे पहले संजय शर्मा सरायकेला में भी पदस्थापित रहे हैं। अब तक जो बात सामने आयी है, उसके मुताबिक कोल्हान के तीनों डीएमओ एक ही बैच के अधिकारी हैं।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...