झारखंड

झारखंड : इंफाल में 11 मई से होगी राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में झारखंड सहित देश भर की टीमें भाग ले रही हैं

रांची: इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन इंफाल (मणिपुर) में होना है।

मिली जानकारी के अनुसार 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 11 से 22 मई तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में झारखंड सहित देश भर की टीमें भाग ले रही हैं।

हॉकी झारखंड का पहला मैच 15 मई को केरल के साथ होगा। इसमें भाग लेने को शनिवार को 20 सदस्यीय झारखंड महिला हॉकी टीम मणिपुर के लिए रवाना हुई।

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने अहले सुबह बरियातू हॉस्टल, रांची से टीम को जीत की शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

झारखंड टीम में शामिल खिलाड़ियों में अनुपमा होरो, गंगी बारला, बालो होरो , रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमा धान, सिलिबिया नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी ,रीना कुमारी, पिंकी कुमारी,अनुप्रिया सोरेंग और निशा मिंज शामिल है।

बेहतर 18 खिलाड़ियों का चयन

बालो होरो को कप्तान बनाया गया है। टीम की कोच सुभिला मिंज और मैनेजर ईशा गुप्ता हैं।

इससे पूर्व हॉकी झारखंड के कार्यालय में अध्यक्ष भोलानाथ सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने टीम की घोषणा करने के साथ खिलाड़ियों को खेल किट और शुभकामनाएं दीं।

हॉकी झारखंड का 2 मई से 6 मई तक बरियातू विद्यालय स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण चला था।

इनमें 28 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। इनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को चयनित कर झारखंड टीम की घोषणा की गई।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker