पेड़ पर लटकी मिली थी सूबेदार की डेड बॉडी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड का…

सूबेदार धर्मेंद्र तिवारी ने डोरंडा थाने में मनोज की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन डोरंडा पुलिस की अब तक की जांच में मामला आत्महत्या की ओर जा रहा है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Havildar Manoj Singh: 24 नवंबर को डोरंडा थाना क्षेत्र में मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पास चुक्का टोली में दीपाटोली कैंट में पदस्थापित हवलदार मनोज सिंह की डेड बॉडी (Havildar Manoj Singh Dead Body) पेड़ से लटकी हुई मिली थी।

सूबेदार धर्मेंद्र तिवारी ने डोरंडा थाने में मनोज की हत्या (Murder) की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन डोरंडा पुलिस की अब तक की जांच में मामला आत्महत्या की ओर जा रहा है।

सिटी SP राजकुमार मेहता (SP Rajkumar Mehta) ने बुधवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग है। शरीर पर जो निशान मिले हैं, वो गहरे नहीं हैं। इसलिए, मामला खुदकुशी का लग रहा है।

CCTV फुटेज में मनोज सिंह अकेले स्टेशन रोड पर जाते दिख रहे हैं। पुलिस अब उनकी पत्नी से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार उनकी कब और क्या बात हुई, ताकि जांच आगे बढ़ सके। हालांकि, अभी जांच जारी है।

यूनिट के लोग तुरंत मनोज को खोजने निकले

मनोज उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के थे। वे 30 दिनों की छुट्टी लेकर 23 नवंबर की शाम 6:10 बजे दीपाटोली कैंट से रांची रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे।

रात 12 बजे मनोज की पत्नी ने हवलदार अजय कुमार को फोन कर बताया कि मनोज का मोबाइल बंद आ रहा है। अजय ने यूनिट के सूबेदार मेजर रमाकांत मोहंता को सूचना दी।

अनहोनी की आशंका पर यूनिट के लोग तुरंत मनोज को खोजने निकले। रेलवे स्टेशन (Railway station) और आसपास के इलाके में रात 3:30 बजे तक खोजते रहे। 24 नवंबर की सुबह 8:50 बजे हवलदार मुकेश कुमार को डोरंडा पुलिस ने डेथ की जानकारी दी।

Share This Article