रांची में कालू लामा गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

सोमवार को सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में शुभम विश्वकर्मा, रोहित मुंडा और अभिषेक मल्लिक शामिल हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आतंकवाद निरोधी दस्ता ( ATS) और रांची पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कालू लामा (मृत) गिरोह (Kalu Lama  Gang) के अपराधी रोहित मुंडा (Rohit Munda) उर्फ बीड़ी सहित तीन को गिरफ्तार किया है।

सोमवार को सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में शुभम विश्वकर्मा, रोहित मुंडा और अभिषेक मल्लिक शामिल हैं।

रोहित मुंडा उर्फ बीड़ी और अभिषेक मल्लिक को बोकारो से और शुभम विश्वकर्मा की रांची से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये अपराधियों से ATS और रांची पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

Share This Article