लातेहार में बस और ट्रेलर में टक्कर ,13 यात्री हुए घायल

इनमें दो लोगों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है, घायलों में अधिकांश चतरा और रांची के रहने वाले हैं

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-99 पर बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर (Bus And Trailer Accident) हो गई। इस दुर्घटना में बस पर सवार 13 यात्री घायल हो गए।

सभी यात्रियों का प्राथमिक इलाज बालूमाथ अस्पताल (Balumath Hospital) में किया जा रहा है। घायलों में पिंकी कुमारी, मोहम्मद अरमान, शंकर उपाध्याय, सुमन कुमारी ,मोहम्मद सलीम, विनोद कुमार शर्मा ,सुरेंद्र राम ,आदित्य कुमार ,निर्मल सिन्हा, दीपाली देवी ,अमीषा देवी, सोनी खातून और राजा कुमार शामिल हैं। इनमें दो लोगों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों में अधिकांश चतरा और रांची के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया

जानकारी के अनुसार यात्री बस रांची से चतरा की ओर जा रही थी। वहीं ट्रेलर बालूमाथ से चंदवा की ओर आ रही थी। इसी बीच छतरपुर के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।

टक्कर के कारण घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य चलाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल यात्रियों का प्राथमिक इलाज किया गया।

इधर दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कर यातायात को सामान्य किया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बस पर सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेलर (Trailer) काफी अनियंत्रित गति से आ रही थी और बस में टक्कर मार दी।

Share This Article