पूर्व की मधु कोड़ा की सरकार से भी अधिक भ्रष्टाचार कर रही रावण राज्य की सरकार: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रमंडल पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू उपस्थित थे।

दीपक प्रकाश ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय के साथ भगवा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया।

प्रकाश ने पार्टी के नीति सिद्धान्तों को, केंद्र के मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेने की बातें कही। पार्टी के मूल मंत्रों के साथ आगे बढ़ना है।

पार्टी की नीति व नियत दर्पण की तरह बिल्कुल साफ है। कांग्रेस पार्टी पिछड़ो को वोट बैंक के रूप में केवल उपयोग करती है और भाजपा की मोदी सरकार ने चिंता करते हुए राष्ट्रीय ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।

पिछड़ो के उत्थान के लिए अनेकों कदम उठाये है, केन्द्र के भाजपा की लोकप्रिय मोदी सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक जागरूक कर पहुंचाना है और आम जनता को लाभान्वित करने का बीड़ा उठाना है।

राज्य की हेमन्त सरकार ने राज्य की भोली भाली जनता जनार्दन को धोखे में रखकर छलावा कर के सत्ता में तो आयी और राज्य में हर ओर लूट खसोट पर तुली हुई है। यह रावण राज्य की सरकार ने तो पूर्व की मधु कोड़ा की सरकार से भी ज्यादे भ्रष्टाचार कर रही है।

Share This Article