रांची कांग्रेस कार्यालय में अमानत अली ने किया झंडोत्तोलन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर कांग्रेस नेता (Congress Leader) अमानत अली ने झंडोत्तोलन किया। अमानत अली 102 वर्ष के हैं। सर्वप्रथम सेवादल की प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन की ओर से मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Republic Day Ranchi: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर कांग्रेस नेता (Congress Leader) अमानत अली ने झंडोत्तोलन किया। अमानत अली 102 वर्ष के हैं। सर्वप्रथम सेवादल की प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन की ओर से मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया।

इसके बाद झंडोत्तोलन किया गया और राष्ट्र गान गाया गया। साथ ही उपस्थित नेताओं के बीच मिठाईयां बांटी गई।

अमानत अली (Amanat Ali) ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र पूरे विश्व के सामने उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है। भारत का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है, जिसमें त्याग, संघर्ष, बलिदान सहित हर वह भावना समाहित है, जिसने इसे अखंड और अक्षुण्ण बनाये रखा है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों सालों के संघर्ष और लाखों बलिदानों के बाद हमें यह संविधान मिला है। इस संविधान और इसकी प्रस्तावना को बचाए रखना कांग्रेस नेताओं की जिम्मेवारी बनती है।

अमानत अली ने कहा कि जो देश से प्रेम करेगा वो Congress Party से प्रेम करेगा और जो कांग्रेस से प्रेम करेगा वो देश से प्रेम करेगा।

हम देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को बनाए रखेंगे

उन्होंने ने कहा कि आज के दिन आइए हम सब मिलकर प्रण ले कि हम देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को बनाए रखेंगे। साथ ही संविधान में निहित लोकतांत्रिक परम्पराओं (Democratic Traditions) और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राज्य एवं राष्ट्र की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब (Baba Saheb) ने 26 जनवरी 1950 को हमलोगों को संविधान दिया। हमारे देश में समानता, समाजवाद, धर्मनिपेक्षता के लिए संविधान का निर्माण किया गया और संविधान की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

इस मौके पर अमुल्य नीरज, मदन मोहन शर्मा, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, जयशंकर पाठक सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Share This Article