अटारी-वाघा बॉर्डर पर फिर शुरू हुई रिट्रीट सेरेमनी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: कोरोना के कारण बंद गई भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को फिर से शुरू कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय ने यह फैसला कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद लिया है। लेकिन यहां नई गाइडलाइन को लागू किया जाएगा।

रिट्रीट में शामिल होने वाले सभी लोगों को कोरोना की दोनों वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। बिना मास्क के कोई भी प्रवेश नहीं कर पाएगा।

बीएसएफ ने इससे पहले 7 मार्च 2020 को संयुक्त परेड बंद कर दी थी।

सितंबर 2021 में रिट्रीट शुरू कर दी गई, लेकिन 6 जनवरी को एक बार फिर इसे दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया था। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यह फैसला लिया जाता रहा।

अटारी वाघा बार्डर पर प्रतिदिन शाम को रिट्रीट सेरेमनी होती है। इसमें सीमा सुरक्षा बल के जवान और पाकिस्तान की ओर वहां के जवान भाग लेते हैं।

भारत-पाकिस्तान की ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर दर्शक दीर्घा है। इसमें लगभग 25 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।

Share This Article