बड़ी खबर: रिम्स डायरेक्टर का इस्तीफा! गवर्निंग बॉडी की बैठक में लाया गया था हटाने का प्रस्ताव

रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने सीआईडी छापेमारी के एक दिन बाद इस्तीफा दिया। स्वास्थ्य विभाग से मतभेद और गवर्निंग बॉडी की बैठकों के फैसलों को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य के सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल रिम्स के डायरेक्टर डॉ राजकुमार के इस्तीफा देने की खबरें सामने आ रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार रिम्स डायरेक्टर ने गुरूवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि रिम्स के पीआरओ डॉक्टर शिशिर ने बताया कि डायरेक्टर ने कहा कि वह विचार कर रहे हैं। सीआईडी की छापेमारी के एक दिन बाद रिम्स के डायरेक्टर के इस्तीफा से कई तरह की चर्चाएं हो रही है। बता दें कि बुधवार को झारखंड सीआईडी की दो टीमों ने रिम्स परिसर में पहुंचकर डेटा सेंटर, डीन कार्यालय और प्रशासनिक विभाग में विस्तृत जांच की थी। देर शाम तक चली कार्रवाई में जांच टीम ने कई अहम दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड अपने साथ ले गई थी। पिछले कुछ महीनो से स्वास्थ्य विभाग और डायरेक्टर के बीच तालमेल ठीक नहीं थे। रिम्स गवर्निंग बॉडी की बैठक में भी डायरेक्टर को हटाने का प्रस्ताव लाया गया था। वहीं अगली बैठक में उनपर कार्रवाई करने का भी प्रस्ताव लाया गया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।