खेल

रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में लगाया 500 छक्का, पहले भारतीय…

भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) T20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

Rohit Sharma in T20: भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) T20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

रोहित ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

Rohit becomes first Indian to hit 500 T20 sixes, hits 2nd IPL ton

रोहित ने मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 63 गेंदों में 105* रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान ने 166.67 की Strike Rate से ये रन बनाए।

मैच में लगाए गए 5 छक्कों के साथ ही टी-20 क्रिकेट में रोहित के नाम 502 छक्के हो गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (1,056 छक्के) के हैं, उनके बाद वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) (860 छक्के), आंद्रे रसेल (678 छक्के) और कॉलिन मुनरो (Colin Munro) (548 छक्के) हैं।

Rohit Sharma becomes first Indian to achieve this massive feat in T20 cricket | Cricket News - Times of India

रोहित ने इस IPL सीजन के छह मैचों में 52.20 की औसत और 167 से ज्यादा के Strike Rate से एक शतक के साथ 261 रन बनाए हैं।

मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया।

अजिंक्य रहाणे (5) और रचिन रवींद्र (16 गेंदों में 21 रन, दो चौका और एक छक्का) ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए, हालांकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (40 गेंदों में 69 रन, पांच चौके और पांच छक्के) और शिवम दुबे (38 गेंदों में नाबाद 66 रन, 10 चौके और दो छक्के) और अंतिम ओवर में MS धोनी (चार गेंदों में नाबाद 20 रन, तीन छक्के) की विस्फोटक पारी की बदौलत CSK ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 2, श्रेयस गोपाल और गेराल्ड कोएत्ज़ी को एक-एक विकेट मिला।

Ruturaj Gaikwad's big achievement in IPL, became the fastest Indian batsman to score 2,000 runs. | रुतुराज गायकवाड़ की IPL में बड़ी उपलब्धि, सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत की, ईशान किशन (15 गेंदों में 23 रन, तीन चौका, एक छक्का) और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े।

रोहित अपना दूसरा IPL शतक बनाने में सफल रहे, लेकिन तिलक वर्मा (31 रन) के अलावा रोहित को किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई।

CSK के लिए मथीशा पथिराना (Mathisha Pathirana) (4/28) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) और तुषार देशपांडे को भी 1-1 विकेट मिला।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker