लालू की बेटी रोहिणी ने दी चुनौती, पापा की तबीयत खराब, उनके बेटा-बेटी से लड़ लें…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rohini Aacharya : Bihar की सारण लोकसभा सीट (Saran Lok Sabha Seat) से RJD की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य (Rohini Aacharya) ने सोमवार को विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि पापा (Lalu Prasad) की अभी तबीयत खराब है, पहले उनके बेटा-बेटी से लड़ लें।

उन्होंने Patna से अपने क्षेत्र में प्रचार (Campaign) के लिए निकलने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लालू प्रसाद के नाम से ही वे लोग थरथर कांपते हैं। यदि लालू प्रसाद (Lalu Prasad) एक दिन निकल गए तो सबका डब्बा गुल हो जाएगा।

उनलोगों को बस मौका चाहिए। हम लोगों पर बोलने का और वो लोग उसी की तलाश में रहते हैं।

रोहिणी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी हम लोगों से तो लड़ने की ताकत नहीं है उन लोगों में, पापा से क्या ही लड़ेंगे वो लोग। पापा मैदान में आ गए तो इन लोगों की बोलती बंद हो जाएगी।

उन्होंने जनता के मूड को बदलाव का मूड बताते हुए कहा कि उन लोगों ने इतना झांसा दिया है कि जनता बदलाव के मूड में है।

रोहिणी सारण से चुनाव मैदान (Election Field) में उतरी हैं। इनका मुख्य मुकाबला BJP के राजीव प्रताप रूढ़ी से है।

Share This Article