देश के यूथ क्लास के बारे में BJP के घोषणा पत्र में कोई सोच नहीं, तेजस्वी यादव ने…

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tejaswi Yadav on BJP Manifesto : Bihar में तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने BJP का घोषणा पत्र (Manifesto) जारी होने के बाद उसे निशाने पर लिया है। कहा कि BJP के घोषणा पत्र मे 60 प्रतिशत युवाओं (Youth) के बारे में कुछ नहीं है।

80 प्रतिशत किसानों (Farmers) के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है। कितनी नौकरी (Job) देंगे इसकी कोई चर्चा नहीं है। गरीब प्रदेशों के लिए भी इसमें कुछ नहीं है। केवल इधर-उधर की बातें की गई हैं। Bihar के लिए इसमें कुछ नहीं है। विशेष पैकेज की भी बात नहीं की गई है।

केवल बिहार (Bihar) ही नहीं अन्य गरीब राज्यों के लिए भी कोई बात नहीं की गई है। Tejaswi Yadav मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि BJP महंगाई कैसे खत्म करेगी उस बारे में भी घोषणापत्र में कोई जिक्र नहीं किया है।

हालांकि BJP के लोगों ने 10 सालों में क्या-क्या नहीं कहा है और क्या-क्या किया है। सब लोगों को पता है।

उधर BJP का संकल्प पत्र जारी होते ही इसे कोई जुमला पत्र बता रहा है और कोई इसमें युवाओं और गरीबों के लिए कुछ भी नहीं होने का दावा कर रहा है।

बिहार से RJD के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इस घोषणा पत्र में न तो युवाओं के लिए कुछ है और न ही गरीबों और किसानों के लिए।

लोगों को राशन (Ration) मुहैया और फूड सिक्योरिटी (Food Security) के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि राशन और फूड सिक्योरिटी बिल Congress के जमाने से है। ये लोग सिर्फ योजनाओं का नाम बदल देते हैं। ये अलग से क्या कर रहे हैं।

सिर्फ स्कीम का नाम बदल देना और Bihar जैसे गरीब राज्यों पर भार दे देना है। पहले केंद्रीय योजनाओं (Central Schemes) में राज्यों को सिर्फ 10 प्रतिशत देना होता था।

अब 50 प्रतिशत देना पड़ रहा है। राज्यों पर तो और भार बढ़ा दिया गया है। यह बात सिर्फ मैं ही नहीं मुख्यमंत्री जी ने भी कई बार कही है। इससे साफ है कि BJP की असली सोच क्या है।

Share This Article