रूसी खुफिया का दावा- नाटो देश यूक्रेन में भेज रहे आतंकी लड़ाके

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मास्को : यूक्रेन पर रूस के हमले के नौवें दिन रूस की खुफिया एजेंसी ने नाटो देशों द्वारा यूक्रेन में आतंकी लड़ाके भेज जाने का दावा किया है।

उधर, नाटो प्रमुख ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि हम प्रतिबंध लगाते हुए रूस के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं लेकिन लड़कर नहीं, नाटो युद्ध नहीं शांति में विश्वास रखता है।

रूसी सेना और यूक्रेन के सैनिकों के बीच जारी जंग में यूक्रेन सरकार रूसी सैनिकों पर महिलाओं से रेप और शहरों को नेस्तनाबूत करने के आरोप लगा रही है तो दूसरी ओर रूस का दावा है कि वह आम लोगों को निशाना नहीं बना रहा। उसका लक्ष्य सिर्फ यूक्रेन में तख्तापलट करना है।

रूसी इंटेलिजेंसी ने नाटों देशों पर यूक्रेन में आतंकी लड़ाके भेजने का आरोप लगा है। हालांकि नाटो ने इन आरोपों को नकारा है।

नाटो के महासचिव जेन स्टोल्टेनबर्ग ने शुक्रवार को दोबारा दोहराया कि नाटो गठबंधन यूक्रेन संघर्ष में भाग नहीं लेगा।

स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि नाटो गठबंधन ने रूस पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है हम इस दौरान यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। नाटो इस संघर्ष में भाग नहीं लेगा, नाटो रक्षात्मक संगठन है, हम युद्ध और संघर्ष में भाग नहीं लेंगे।

Share This Article